नई दिल्ली | इंचियोन एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम का स्वदेश लौटने पर इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर हॉकी इंडिया, प्रशंसकों और मित्रों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सरदार सिंह की अगुआई वाली भारतीय टीम रात एक बजे हवाई अड्डे पर उतरी और इस दौरान उनकी अगवानी के लिए हॉकी इंडिया की अध्यक्ष मरियम्मा कोशी और सीईओ एलेना नोर्मन मौजूद थी। इस दौरान ढोल और नगाड़ों के साथ टीम का स्वागत किया गया।
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह ने कहा, यह पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पिछले आठ महीनों में हमने कड़ी मेहनत की है और अब इस लक्ष्य को हासिल करके हम गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। हमारे उपर दबाव था क्योंकि हम पिछले 16 साल से एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक नहीं जीत पाए थे लेकिन इस बार हम खिताब जीतने के लिए प्रतिबद्ध थे।
भारत ने फाइनल में पेनल्टी शूट आउट में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर 16 साल बाद एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक जीता था। इस खिताबी जीत से भारत ने 2016 रियो ओलंपिक के लिए भी सीधे क्वालीफाई कर लिया।
Latest News
- तिमोर में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप, हिंद महासागर में उठी सुनामी
- मंदसौर में शेख जफर बने चैतन्य सिंह राजपूत, अपनाया सनातन धर्म कहा- ये घर वापसी
- योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर तंज, हाथ जोड़कर बस्ती लूटने वाले, सुधारों की बात...
- योगी आदित्यनाथ ने सदन में सुनाई सरकार की उपलब्धियां, विपक्ष हुआ निःशब्द
- राजनाथ सिंह 'INS खंडेरी' पनडुब्बी में हुए सवार, चार घंटे की समुद्री यात्रा, बताया अनुभव
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को दिया जा रहा नि : शुल्क प्रशिक्षण
- क्रूज ड्रग केस : शाहरुख के बेटे आर्यन को मिली क्लीन चिट, NCB की चार्जशीट से नाम बाहर
- गोशाला में 100 टन की क्षमता वाला सीएनजी प्लांट के लिए 31 करोड़ की राशि स्वीकृत
- रूपसिंह स्टेडियम में शुरू हुआ समर फेस्टिवल, 3 जून को आएंगे मीत बदर्स
- साइकल प्योर अगरबत्ती ने पेश कीं हेरिटेज और फ्लूट रेंज, सभी रिटेल आउटलेट पर उपलब्ध

भारतीय हॉकी टीम का स्वदेश लौटने पर भव्य स्वागत
X
X
Updated : 2014-10-05T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire