Home > Archived > हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे मनोहर लाल खट्टर

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे मनोहर लाल खट्टर

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे मनोहर लाल खट्टर
X

चंडीगढ़ | हरियाणा में पहली बार सरकार बनाने को तैयार बीजेपी के मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है। मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे। उन्हें सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। पार्टी के सभी विधायकों ने उनके नाम पर मुहर लगाई।
गौर हो कि हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में मनोहर लाल खट्टर का नाम सबसे ऊपर था। काफी समय तक संगठन में काम कर चुके खट्टर संघ के भी करीबी हैं। खट्टर करनाल से 63773 मतों से चुनाव जीते हैं। खट्टर पीएम मोदी और अमित शाह के भी काफी करीबी माने जाते हैं। मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में कैप्टन अभिमन्यु का नाम भी शामिल था, लेकिन अंतिम मुहर खट्टर के नाम पर ही लगी। 90 विधानसभा सीटों वाले हरियाणा में बीजेपी को 47 सीटों पर जीत हासिल हुई है जबकि 2009 में हुए चुनाव बीजेपी को सिर्फ चार सीटें मिली थीं।

Updated : 21 Oct 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top