नई दिल्ली । एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच टैरी वाल्श ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष नरीमन बत्रा ने बताया कि वॉल्श ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) को अपना इस्तीफा भेजा है। वॉल्श ने अफसरशाही को अपने इस्तीफे का कारण बताया।
साई को भेजे अपने इस्तीफे में वॉल्श ने लिखा कि भारतीय अफसरशाही के निर्णय लेने के तरीके के प्रति अनूकूल न हो पाने के कारण मैं इस्तीफा दे रहा हूं। उनका मानना है कि इसके चलते वे भारतीय हॉकी और खिलाडियों के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे। साथ ही इसके चलते उनके व्यक्तिगत जीवन पर काफी दबाव पड़ रहा है।
वहीं सूत्रों के अनुसार, वॉल्श और साई के बीच फीस को लेकर मतभेद चल रहा था। वॉल्श का कॉन्ट्रेक्ट 19 नवंबर को खत्म होने वाला था। ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले वॉल्श के प्रशिक्षण में हाल के दिनों में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। जिसके चलते हॉकी इंडिया के अध्यक्ष बत्रा ने वॉल्श का कॉन्ट्रेक्ट 2016 के रियो ओलम्पिक तक बढ़ाने की मांग की थी।
Latest News
- उत्तराखंड में मौसम हुआ साफ, चारधाम यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा भी प्रारंभ
- अमेरिका के स्कूल में छात्र ने चलाई गोलियां, 19 बच्चों समेत 21 की गई जान
- गोरखपुर इंडस्ट्रियल एरिया बना उद्यमियों की पहली पसंद, 1000 करोड़ के निवेश प्रस्तवित
- उप्र के सभी मंडल मुख्यालयों में हर माह लगेगा रोजगार मेला, 20,204 को नौकरी देने का लक्ष्य
- ये...है ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री, जिन्होंने चुनाव के दौरान जीत के लिए थामा था भगवा
- विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री, भाजपा सरकार में अपराध किसी भी प्रकार का हो, वह अक्षम्य
- ज्ञानवापी मामले में कोर्ट ने सर्वे पर सभी पक्षों से मांगी आपत्ति, 26 मई को होगी सुनवाई
- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, केएल राहुल को मिली कमान
- राज्यसभा के लिए 15 राज्यों की 57 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू, 10 जून को होगा मतदान
- Cannes में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को मिला एक्सिलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड, फैंस हुए खुश

भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच टैरी वाल्श ने दिया इस्तीफा
X
X
Updated : 2014-10-21T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire