Home > Archived > भारत-चीन सीमा पर बनेगा 2000 किमी लंबा सड़क मार्ग: रिजीजू

भारत-चीन सीमा पर बनेगा 2000 किमी लंबा सड़क मार्ग: रिजीजू

भारत-चीन सीमा पर बनेगा 2000 किमी लंबा सड़क मार्ग: रिजीजू
X

इटानगर। भारत के प्रति चीन की गिद्ध दृष्टि पर लगाम कसने के लिए भारत सरकार भारत-चीन सीमा इलाके में बेहतर संपर्क बनाने के लिए सड़क का निर्माण करने का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार ने भारत-चीन सीमा क्षेत्र में 2000 किमी लंबे सड़क मार्ग के निर्माण का एक अभिनव योजना हाथ में लिया है। इसकी जानकारी राजधानी इटानगर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू ने बीते कल मंगलवार को दी। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के जरिए चांग्लांग और तवांग को जोड़ा जाएगा। साथ ही इस नए मार्ग के जरिए आलंग, चांग्लांग, मोगा होते हुए थिंगबू, चांग्लांग व विजय नगर को जोड़ेगा। केंद्र सरकार ने इस मार्ग के निर्माण के लिए आवश्यक विभागीय कामकाज आरंभ कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि लंबे समय से भारत-चीन सीमा क्षेत्र में चीनी सेना और भारतीय सेना के बीच वाद-विवाद की खबरें मिलती रहती हैं। भारतीय सीमा के अति दुर्गम इलाकों में आवाजाही के मार्ग काफी कठिन होने के चलते चीन सेना आए दिन भारतीय सेना पर धौंस दिखाती रहती है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि नए सड़क मार्ग के निर्माण हो जाने के बाद चीनी सेना के घुसपैठ को पूरी तरह से बंद करने में बड़ी सफलता मिलेगी। कारण हमारी सेनाएं आसानी से और कम समय में अपनी सीमाई क्षेत्र में पहुंच जाएंगी।

Updated : 15 Oct 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top