Home > Archived > मेघालय में भूकंप का हल्का झटका

मेघालय में भूकंप का हल्का झटका

नई दिल्ली | मेघालय में कम तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया, जिससे पूर्वी खासी पर्वतीय क्षेत्र हिल उठा। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.7 मापी गई। मौसम विभाग के अनुसार रात 12 बजकर 55 मिनट पर आया भूकंप 25.6 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 91.9 डिग्री पूर्वी देशांतर में 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। इसमें किसी गंभीर नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Updated : 14 Oct 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top