Home > Archived > भाजपा में हुई येदियुरप्पा की औपचारिक वापसी

भाजपा में हुई येदियुरप्पा की औपचारिक वापसी

भाजपा में हुई येदियुरप्पा की औपचारिक वापसी
X

नई दिल्‍ली | कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा औपचारिक रूप से पुन: भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है। माना जा रहा है कि भाजपा में येदियुरप्पा की वापसी बिना किसी शर्त के हुई है।
गौर हो कि भाजपा की ओर से पिछले हफ्ते हरी झंडी मिलने के बाद पार्टी नेताओं ने दिल्‍ली में येदियुरप्‍पा से मुलाकात की थी और उसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने का रास्‍ता साफ हो गया था। येदियुरप्‍पा की बीजेपी में बिना शर्त वापसी हुई है।
विदित हो कि येदियुरप्पा ने एक वर्ष पहले पार्टी छोड़कर केजेपी का गठन कर लिया था। एक वर्ष पहले भाजपा से अलग होकर उन्होंने पार्टी बनाई थी। अब जद(एस) से मुख्य विपक्षी दल का दर्जा छिन सकता है क्योंकि विलय के बाद सदन में भाजपा की सीट बढ़ जाएगी।




Updated : 9 Jan 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top