शिकागो | अमेरिका में ठंड का कहर लगातार जारी है। मिनिसोटा के बगमिसन में तापमान शून्य से 40 डिग्री नीचे पहुंच गया है। इसके मद्देनजर हजारों उड़ानें रद्द कर दी गयी हैं और तमाम स्कूल, कार्यालयों को बंद कर दिया गया है। ठंड के प्रकोप से और सर्द हवाओं से लोगों की त्वचा गल रही है। इससे 16 लोगों की मौत भी हो गई है। अंटार्कटिका में पारा शून्य से 35 डिग्री सेल्सियस तक कम होता है। अमेरिका के कई इलाके बर्फीली हवाओं की गिरफ्त में हैं। उत्तरी डकोटा में तापमान माइनस 51 डिग्री तक गिर गया है। कनाडा में भी बर्फबारी की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है। न्यूयॉर्क से सटे कनैक्टिकट में आपातकाल घोषित किया गया है।
न्यूयार्क के गवर्नर ने आपात स्थिति की घोषणा भी कर दी है। उन्होंने बताया कि भीषण ठंड के कारण पश्चिमी न्यूयार्क के कुछ हिस्सों को बंद कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार ईंधन के जम जाने के कारण शिकागो के ओहारे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आधे से अधिक उड़ाने रद्द कर दी गयी हैं। शिकागो में कल तापमान शून्य से 24 डिग्री नीचे चला गया था। सूत्रों के अनुसार तापमान में गिरावट के कारण अब तक चार हजार 392 उड़ाने रद्द कर दी गयी हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी अमुरिका में तापमान शून्य से 51 डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया है।
Latest News
- ऊर्जा मंत्री तोमर ने सुबह 5 बजे बजाई घरों की डोरबेल, कहीं नल की टोटी कराई बंद
- शैक्षणिक संस्थाओं की पसंद बना GIDA, सरकार बना रही है इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट
- ज्ञानवापी हिंदुओं को सौपने वाली याचिका पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई
- बारामूला में सुरक्षाबलों ने 3 पाकिस्तानी आतंकियों को किया ढेर, 1 पुलिसकर्मी शहीद
- गेंहूं के बाद चीनी पर सरकार का बड़ा फैसला, 1 जून से विदेश नहीं जाएगी शक्कर
- करण जौहर ने मनाया 50वां जन्मदिन, एक्टिंग से किया था बॉलीवुड में डेब्यू, अब सफल निर्देशक
- टाइगर के फैंस के लिए खुशखबरी, अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी हीरोपंती 2
- राजस्थान में भाजपा नहीं देगी कांग्रेस को वॉकओवर, राज्यसभा के लिए जोड़तोड़ शुरू
- यासीन मलिक को कोर्ट ने सुनाई सजा, टेरर फंडिंग केस में उम्रकैद, 10 लाख का जुर्माना
- कपिल सिब्बल ने कांग्रेस को कहा अलविदा, सपा के समर्थन से जाएंगे राज्यसभा, भरा नामांकन

भीषण ठंड की चपेट में अमेरिका, हज़ारों उड़ाने रद्द
X
X
Updated : 2014-01-08T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire