Home > Archived > मुझे अभी कैरियर बनाना है: अर्जुन कपूर

मुझे अभी कैरियर बनाना है: अर्जुन कपूर

मुझे अभी कैरियर बनाना है: अर्जुन कपूर
X

मुंबई। अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि इस समय अकेला होकर भी मैं बहुत खुश हूं। अभी मैं अपने कैरियर पर ध्यान देना चाहता हूं। मेरे जीवन में अभी कोई लड़की नहीं है।
गौरतलब है कि अर्जुन इस समय यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘गुंडे’ का प्रचार कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा के साथ अभिनय किया है।
अर्जुन ने इस बारे में बताया कि अली अब्बास जफर निर्देशित ‘गुंडे’ 14 फरवरी को सिनेमाघरों में उतरेगी, जबकि चेतन भगत के उपन्यास ‘2 स्टेट्स : द स्टोरी ऑफ माय मेरिज’ पर आधरित ‘2 स्टेट्स’ 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में उतरेगी। इन दोनो ही फिल्मो में अर्जुन कपूर प्रमुख भूमिका में हैं।

Updated : 17 Jan 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top