श्रीनगर | कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाले श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को भारी बर्फबारी के चलते एक बार फिर बंद कर दिया गया है। हालांकि, इसे एक दिन पहले ही खोला गया था। अब यहां यातायात की आवाजाही को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कल रात श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। रात में शहर में 0.6 मिलीमीटर बर्फबारी हुई।
वहीं, यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हिमपात के बाद कल देर रात इस 294 किलोमीटर राजमार्ग को बंद कर दिया गया। निर्णय लिया गया है कि आज किसी भी वाहन को यहां से जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी। उन्होंने बताया कि जवाहर सुरंग के पास हिमपात के बाद फंसे हुए वाहनों को बाद में आगे जाने की अनुमति दी जाएगी। बुधवार को हिमपात होने के बाद लगातार दो दिनों तक राजमार्ग के बंद रहने के बाद कल सुबह इसे यातायात के लिए खोल दिया गया।
गौरतलब है कि रात को घाटी के अधिकांश हिस्सों में ताजा बर्फबारी होने के कारण कई हिस्सों में पारा जमाव बिन्दु से नीचे चला गया था।
Latest News
- तिमोर में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप, हिंद महासागर में उठी सुनामी
- मंदसौर में शेख जफर बने चैतन्य सिंह राजपूत, अपनाया सनातन धर्म कहा- ये घर वापसी
- योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर तंज, हाथ जोड़कर बस्ती लूटने वाले, सुधारों की बात...
- योगी आदित्यनाथ ने सदन में सुनाई सरकार की उपलब्धियां, विपक्ष हुआ निःशब्द
- राजनाथ सिंह 'INS खंडेरी' पनडुब्बी में हुए सवार, चार घंटे की समुद्री यात्रा, बताया अनुभव
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को दिया जा रहा नि : शुल्क प्रशिक्षण
- क्रूज ड्रग केस : शाहरुख के बेटे आर्यन को मिली क्लीन चिट, NCB की चार्जशीट से नाम बाहर
- गोशाला में 100 टन की क्षमता वाला सीएनजी प्लांट के लिए 31 करोड़ की राशि स्वीकृत
- रूपसिंह स्टेडियम में शुरू हुआ समर फेस्टिवल, 3 जून को आएंगे मीत बदर्स
- साइकल प्योर अगरबत्ती ने पेश कीं हेरिटेज और फ्लूट रेंज, सभी रिटेल आउटलेट पर उपलब्ध

भारी बर्फबारी के चलते श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग फिर बंद
Updated : 2014-01-11T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire