Home > Archived > पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

जम्मू | पाकिस्तान ने जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर स्थित दो स्थानों में द्विपक्षीय संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया है।
सेना के प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना उकसाहट के राजौर जिले में नियंत्रण रेखा के बीमार गली सेक्टर में भारतीय सीमा में गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि गोलीबारी शुक्रवार शाम 4.45 बजे शुरू हुई और शाम 7.30 बजे तक चलती रही। भारतीय सैनिकों ने भी छोटे और स्वचालित हथियारों से इसका जवाब दिया।
प्रवक्ता ने बताया, ''पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ सेक्टर में हमारी सीमा में फिर गोलीबारी की। उन्होंने छोटे एवं स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया। गोलीबारी शुक्रवार रात 10.30 बजे शुरू हुई। हमारे सैनिकों ने समान क्षमता वाले हथियारों से जवाब दिया। पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा इस महीने अकेले जम्मू इलाके में संघर्ष विराम का 30 बार उल्लंघन किया गया है।


Updated : 28 Sep 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top