Home > Archived > पाकिस्तानी सैनिकों ने किया सीजफायर का उल्लंघन

पाकिस्तानी सैनिकों ने किया सीजफायर का उल्लंघन

पाकिस्तानी सैनिकों ने किया सीजफायर का उल्लंघन
X

जम्मू | पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू एवं कश्मीर के रजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सीमा में बुधवार रात बिना उकसाहट के गोलीबारी की है। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना उकसाहट के राजौरी के भीमबार गली इलाके में भारतीय सीमा पर स्वचालित और छोटे हथियारों से बुधवार रात फिर गोलीबारी की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी बुधवार रात 8.40 बजे शुरू हुई। हमारे सैनिकों ने भी समान क्षमता वाले हथियार से जवाब दिया और आखिरी सूचना मिलने तक इलाके में दोनों तरफ से गोलीबारी चल रही थी। पाकिस्तान की तरफ से विशेष कर साल की शुरुआत से किए जा रहे संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघन की वजह से कई परिवार सुरक्षित इलाके की तरफ जाने के लिए मजबूर हो गए हैं।



Updated : 26 Sep 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top