लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुई हिंसा मामले में भारतीय जनता पार्टी के एक और विधायक संगीत सोम ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ सरधना थाने पहुंचकर अपनी गिरफ्तारी दे दी। इस बीच पुलिस ने बहुजन समाज पार्टी के आरोपी विधायक नूर सलीम राणा को भी गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा विधानमण्डल दल के नेता हुकुम सिंह को भी पुलिस ने गाजियाबाद की सीमा से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। भाजपा विधायक सुरेश राणा को शुक्रवार को ही विधानसभा का सत्र समाप्त होने के बाद गोमती नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेष किया गया था, जहां से उन्हें 20 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया गया था। शनिवार को दोबारा उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इस बीच शनिवार को बसपा के आरोपी विधायक नूर सलीम राणा को भी पुलिस ने गिरफतार कर लिया।
उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरनगर हिंसा मामले में भाजपा के तीन आरोपी विधायकों सहित पुलिस अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बाकी 12 आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द होने की सम्भावना है।
Latest News
- पीपुल्स ग्रुप के ठिकानों पर ED का छापा, विदेशी फंडिंग के आरोप में जुटा रही सबूत
- विनय कुमार सक्सेना बने दिल्ली के उपराज्यपाल, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ
- उप्र विधानसभा में पेश hहुआ बजट , 5 साल में 4 लाख नौकरी देने का लक्ष्य
- जयंत चौधरी जाएंगे राज्यसभा, सपा-रालोद ने घोषित किया संयुक्त उम्मीदवार
- 24 घंटे में कोरोना के 2628 नए मरीज, 18 संक्रमितों की मौत
- ऊर्जा मंत्री तोमर ने सुबह 5 बजे बजाई घरों की डोरबेल, कहीं नल की टोटी कराई बंद
- शैक्षणिक संस्थाओं की पसंद बना GIDA, सरकार बना रही है इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट
- ज्ञानवापी हिंदुओं को सौपने वाली याचिका पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई
- बारामूला में सुरक्षाबलों ने 3 पाकिस्तानी आतंकियों को किया ढेर, 1 पुलिसकर्मी शहीद
- गेंहूं के बाद चीनी पर सरकार का बड़ा फैसला, 1 जून से विदेश नहीं जाएगी शक्कर

मुजफ्फरनगर दंगा: संगीत सोम, हुकुम सिंह व नूर सलीम हुए गिरफ्तार
X
X
Updated : 2013-09-21T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire