ग्वालियर। विवेकानंद सार्धशती के उपलक्ष्य में 11 सितम्बर को आयोजित होने वाली भारत जागो दौड़ की तैयारियां जोर पकड़ गई हैं। इसी तारतम्य में विद्यालयीन प्राचार्यों व शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई जिसमें 50 से अधिक विद्यालयों के प्राचार्यों, शिक्षकों ने भाग लिया।
बैठक में विवेकानंद सार्ध शती समारोह समिति से जुड़े सदस्यों ने प्राचार्यों, शिक्षकों से आह्वान किया कि भारत जागो दौड़ के प्रति विद्यालयीन छात्र-छात्राओं में जागरुकता पैदा करें। यह भी आग्रह किया गया कि विवेकानंद जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को युवा वर्ग अपने व्यवहार में उतारें, इसके लिए युवाओं को प्रेरित करें।
बैठक में जानकारी दी गई कि 11 सितम्बर को शहर में आयोजित की जारही भारत जागो दौड़ में 14 से 40 वर्ष तक के युवा भाग ले सकेंगे। यह दौड़ पुरुष और महिला वर्ग की अलग-अलग आयोजित होगी। पुरुष वर्ग की दौड़ प्रात: 8 बजे फूलबाग से शुरु होकर महाराज बाड़े पर समाप्त होगी। महिला वर्ग की दौड़ प्रात: 8 बजे कटोराताल से दालबाजार होते हुए महाराज बाड़े पर समाप्त होगी। बैठक में जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. आनंद मिश्र, क्रीड़ा भारती के दीपक सचेती, नितिन मांगलिक, किरण कल्याणकर, रवि अग्रवाल और शशि गगरानी आदि उपस्थित थे।
Latest News
- ऊर्जा मंत्री तोमर ने सुबह 5 बजे बजाई घरों की डोरबेल, कहीं नल की टोटी कराई बंद
- शैक्षणिक संस्थाओं की पसंद बना GIDA, सरकार बना रही है इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट
- ज्ञानवापी हिंदुओं को सौपने वाली याचिका पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई
- बारामूला में सुरक्षाबलों ने 3 पाकिस्तानी आतंकियों को किया ढेर, 1 पुलिसकर्मी शहीद
- गेंहूं के बाद चीनी पर सरकार का बड़ा फैसला, 1 जून से विदेश नहीं जाएगी शक्कर
- करण जौहर ने मनाया 50वां जन्मदिन, एक्टिंग से किया था बॉलीवुड में डेब्यू, अब सफल निर्देशक
- टाइगर के फैंस के लिए खुशखबरी, अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी हीरोपंती 2
- राजस्थान में भाजपा नहीं देगी कांग्रेस को वॉकओवर, राज्यसभा के लिए जोड़तोड़ शुरू
- यासीन मलिक को कोर्ट ने सुनाई सजा, टेरर फंडिंग केस में उम्रकैद, 10 लाख का जुर्माना
- कपिल सिब्बल ने कांग्रेस को कहा अलविदा, सपा के समर्थन से जाएंगे राज्यसभा, भरा नामांकन

भारत जागो दौड़ 11 सितम्बर को
X
X
Updated : 2013-08-08T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire