Home > Archived > भाजपा की ओर से जनता कांग्रेस से चुनाव लडेगी : मुख्यमंत्री

भाजपा की ओर से जनता कांग्रेस से चुनाव लडेगी : मुख्यमंत्री

भाजपा की ओर से जनता कांग्रेस से चुनाव लडेगी : मुख्यमंत्री
X

धामनोद। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आज शाजापुर सक्रिट हाउस में कहा कि केन्द्र सरकार मध्यप्रदेश के साथ लगातार भेदभाव कर रही है। मध्यप्रदेश से गुजरने वाले नेशनल हाइवें के खराव रखरखाव को लेकर कन्द्रीय मंत्री और देश के प्रधानमंत्री से कई बार मिले और उपवास किया लेकिन केन्द्र सरकार ने नेशनल हाइवे की कोई सुध नही ली। मध्यप्रदेश की जनता की साढे सात करोड जनता की चिंता उन्हे नही है। प्रदेश में खाद्यान्य वितरण, गरिबों मिलने वाले आवास, कोयला हो या अन्य केन्द्र सरकार से मिलने वाली मद्द में केन्द्र सरकार प्रदेश के साथ सदैव भेदभाव कर रही है। जब प्रदेश से 4 केन्द्रीय मंत्री केन्द्र की सरकार में थे तब भी प्रदेश की तकलिफों की तरह उनका ध्यान नही गया। प्रदेश अपने वलवुते पर विकास के पथ पर अग्रसर है तो कांग्रेस को हजम नही हो रही है।
भारतीय जनता पार्टी सरकार ने प्रदेश में 8 वर्षो में जो सडके बनायी है उसे कांग्रेस ने 60 सालों में नहीं बना पायी है। मध्यप्रदेश के गांव में 90 हजार कि.मी. से अधिक सडकों का निर्माण किया। कांग्रेस ने प्रदेश के गांव, शहरों को अंधकार की सौगात दी थी जबकि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने गांवों में 24 घंटा बिजली की सौगात दी है। प्रदेश में जनता के कल्याण के लिए बिजली, पानी और सडक सहित सभी मार्चा में सरकार ने कार्य कर प्रदेश को बीमारू राज्य से उबारकर मध्यप्रदेश का नाम देश के अग्रणी विकसित राज्यों की श्रेणी में खडा किया है।
उन्होने कहा कि दिल्ली में बैठकर कांग्रेस भारतीय जतना पार्टी को बदनाम और जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है। यह लडाई भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की नही सिधी जनता और कांग्रेस की लडाई है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से जनता कांग्रेस से चुनाव लडेगी। प्रदेश में कांग्रेस के महासचिव दिग्विजयसिंह जैसे कांग्रेस के दिग्गज नेता बेटी जैसी सांसद को अपमानित कर चरित्र हनन की घृणित राजनीति करते तो कभी राम के नाम को बदनाम करते हे। उन्हे प्रदेश की जनता से कोई लगाव नही वल्कि छपास की भूख है। मै उनके लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं  कि उन्हे भगवान सदवृद्घि दे। उन्होंने कहा कि जब जब चुनाव आते है कांगे्रस अर्नर्गल आरोप लगाकर पार्टी को बदनाम करना चाहती है। मध्यप्रदेश से कांग्रेस की जमीन खिसक गयी है। कांग्रेस अपने अस्तित्व की लडाई लड रही है, इसलिए मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रियों को बदनाम करने के लिए केन्द्रीय एजेंसियों जैसे सीबीआई, इन्कम टैक्स को मोहरा बनाकर प्रदेश सरकार को बदनाम कर रही है। कांग्रेस दिशाहीन है, सिर्फ अनर्गल आरोप लगाकर भाजपा की छवि धूमिल करने का एजेंडा उनके पास है। उनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को मुंहतोड जवाब देगी। भारतीय जनता पार्टी बैचारिक प्रतिबद्घता, सकल्पित और सस्कारित कार्यकर्ताओं की पार्टी है जिनके बल पर हम प्रदेश में तिसरी बार सरकार बनायगें। उन्होने कहा कि जन आर्शिवाद यात्रा में हर वर्ग का अपार जन समर्थन मिल रहा है खासकर अल्पसख्यक भाईयों का उत्साह भी चरम पर है। अल्पसख्यक वर्ग का भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास वढा है। उनके उत्साह के लिए में तहेदिल से आभारी हॅ। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा जोडने का काम किया है लकिन कांग्रेस ने भ्रम फैलाने का काम किया है।

Updated : 2 Aug 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top