Home > Archived > पाक ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन

पाक ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन

पाक ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन
X

पुंछ | जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर हमीरपुर एवं बालाकोट सीमा क्षेत्र में पाकिस्तानी सैनिकों ने भारी गोलाबारी शुरू कर दी और मानकोट एवं मेंढ़र क्षेत्र में नागरिक इलाकों को भी निशाना बनाया। रक्षा ने आज कहा कि कल रात पुंछ में नियंत्रण रेखा पर हमीरपुर एवं बालाकोट सीमा क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर गोलाबारी शुरू कर दी है। पाक सैनिकों ने मोर्टार दागे और आरपीजी एवं स्वचालित हथियारों से गोलाबारी की और भारतीय सैनिकों ने भी उसका करारा जवाब दिया। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी होती रही और यह रात भर और सुबह भी रूक रूक कर जारी रही।
इलाके के आ रही खबरों में कहा गया है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने नागरिक क्षेत्रों में भी मध्यम स्तर के मोर्टार और राकेट से गोले दागे, जिसके मानकोट एवं मेंढर क्षेत्र में रहने वाले लोगों में अफरातफरी फैल गई। इस घटना में जानमाल के नुकसान या किसी सैनिक के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। पाकिस्तानी सैनिकों ने कल पुंछ जिले के मेंढर क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर दो बजकर पांच मिनट पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया था और यह साढ़े चार बजे तक जारी रही।
सेना के अधिकारियों ने कहा कि पिछले नौ दिनों में पाकिस्तानी सैनिकों ने 15 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। इस वर्ष एक जनवरी से 19 अगस्त के बीच पाकिस्तानी सैनिकों ने 71 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 85 प्रतिशत अधिक है।

Updated : 19 Aug 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top