Home > Archived > सिंधुरक्षक हादसा: तीन शव बरामद, 15 की तलाश जारी

सिंधुरक्षक हादसा: तीन शव बरामद, 15 की तलाश जारी

सिंधुरक्षक हादसा: तीन शव बरामद, 15 की तलाश जारी
X

नई दिल्ली | मुंबई तट पर आईएनएस सिंधुरक्षक में लगी आग के बाद फंसे 18 नौसेनिकों में से तीन के शव निकाले जा चुके हैं। वहीं अन्य 15 लोगों की खोजबीन जारी है। इस तलाशी अभियान में करीब 40 गोताखोर लगे हुए हैं। इसके साथ ही भारतीय नौसेना ने आज उन 18 नौसैनिकों के नामों की सूची जारी कर दी जो आईएनएस सिंधूरक्षक के साथ डूब गए थे। फिलहाल इन लोगों से संपर्क नहीं हो पाया है। नौसेना के गोताखोर पनडुब्बी तक पहुंच गए हैं, किंतु इस पनडुब्बी में कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। वहां काफी अंधेरा है। और पनडुब्बी समुद्र में डूब गयी है। जिसके चलते काफी मुश्किलें हो रही हैं।
कल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लाल किले से अपने संबोधन में इन सैनिकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की थी। गौरतलब है कि मंगलवार की आधी रात को आईएनएस सिंधुरक्षक में दो धमाके हुए और उसके बाद यह पनडुब्बी समुद्र में समा गई थी। जिसके बाद से इन नौसैनिकों की तलाश की जा रही है।

Updated : 16 Aug 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top