Home > Archived > पाक ने फिर किया युद्धविराम का उल्लंघन, एक जवान जख्मी

पाक ने फिर किया युद्धविराम का उल्लंघन, एक जवान जख्मी

पाक ने फिर किया युद्धविराम का उल्लंघन, एक जवान जख्मी
X

श्रीनगर | नियंत्रण रेखा पर पांच भारतीय सैनिकों की हत्या के बाद तणाव के बीच पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कानाचक सेक्टर में बीएसएफ के एक पोस्ट पर गोलीबारी की। यह पाकिस्तान द्वारा किया गया दुसरा युद्धविराम उल्लंघन है। इस गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया है।
इससे पहले, शुक्रवार देर रात से शनिवार तड़के तक पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के दुर्गा बटालियन इलाके में नियंत्रण रेखा पर स्थित कई भारतीय चौकियों पर अकारण गोलीबारी की। पाकिस्तानी सेना ने तड़के करीब साढ़े चार बजे तक कई भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर 7,000 गोलियां दागीं, ताकि भारी क्षति पहुंचाई जा सके। इसके जवाब में भारतीय जवानों ने भी फायरिंग की। गोलीबारी में किसी प्रकार के जानमाल की हानि नहीं हुई। इससे पहले पाकिस्तानी सेना के नेतृत्व में 20 हथियारबंद लोगों के समूह ने 6 अगस्त को पुंछ सेक्टर में भारत की सीमा में 450 मीटर तक प्रवेश करके घात लगाकर हमला किया था, जिसमें भारतीय सेना के पांच जवान शहीद हो गए थे।
रक्षामंत्री एके एंटनी ने इस जघन्य कृत्य के लिए पाकिस्तानी सेना को दोषी ठहराया था और चेतावनी भी दी थी कि गत मंगलवार को हुई घटना का असर नियंत्रण रेखा पर भारत के व्यवहार और पाकिस्तान के साथ संबंधों पर पड़ेगा। उन्होंने कहा था, अब यह स्पष्ट है कि पाकिस्तानी सेना के विशेष सैन्य दल इस हमले में शामिल थे।

Updated : 11 Aug 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top