Home > Archived > सिकंदराबाद में होटल की इमारत गिरी, 10 लोगों की मौत

सिकंदराबाद में होटल की इमारत गिरी, 10 लोगों की मौत

सिकंदराबाद में होटल की इमारत गिरी, 10 लोगों की मौत
X

हैदराबाद | आंध्र प्रदेश के सिकंदराबाद में एक होटल की दो मंजिला इमारत गिरने से दस लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गये। मरने वालों में चार होटल के कर्मचारी थे, जबकि दो लोग ओडिशा के रहने वाले थे। बाकी लोगों की अभी पहचान नहीं हो पायी है। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय गांधी अस्पताल भेजा गया है।
मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने हादसे की जांच के आदेश दिये हैं। कम से कम 30 लोगों अभी भी मलबे में फंसे हुये हैं। घायलों को उपचार के लिए गांधी अस्पताल भेजा गया है। हादसा सिकंदराबाद के राष्ट्रपति रोड पर सुबह 6 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि उस समय होटल के 30 कर्मचारी अंदर थे। कुछ अन्य लोग इमारत के बाहर चाय पी रहे थे।
प्रदेश के मंत्री डी. नागेंद्र. हैदराबाद के सिटी पुलिस आयुक्त जी. अनुराग शर्मा और जीएचएमसी आयुकत कृष्णा बाबू ने मौके का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। नागेंद्र ने बताया कि मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी ने हादसे की जांच के आदेश दिये हैं और अधिकारियों से कहा है कि वे जल्द से जल्द एक रिपोर्ट दाखिल करें। उन्होंने गंभीर रूप से घालय लोगों को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराने का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं भी मौके का दौरा करेंगे।
शर्मा ने कहा कि फिलहाल यह बताना संभव नहीं होगा कि कितने लोग मलबे में फंसे हुये हैं। उन्होंने बताया कि बचाव कार्य में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को लगाया गया है। हादसे पर राजनीतिक बयानबाजी भी शरू हो गयी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जी. कृष्णा रेड्डी ने कहा है कि हादसे के लिए राज्य सरकार और जीएचएमसी जिम्मेवार है।

Updated : 8 July 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top