Home > Archived > भाजपा नहीं करेगी खाद्य सुरक्षा विधेयक का विरोध

भाजपा नहीं करेगी खाद्य सुरक्षा विधेयक का विरोध

भाजपा नहीं करेगी खाद्य सुरक्षा विधेयक का विरोध
X

नागपुर | खाद्य सुरक्षा विधेयक के कार्यान्वयन के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लाए गए अध्यादेश को लोकतंत्र पर क्रूर मजाक करार देते हुए भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी संसद में विधेयक को पारित किए जाने का विरोध नहीं करेगी। लेकिन भाजपा ने यहां यह जरूर कहा कि वह इसमें संशोधनों की मांग करेगी। राजनाथ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख से यहां संघ मुख्यालय में मुलाकात करने के बाद कहा कि हम संसद के आगामी मानसून सत्र में इसका विरोध नहीं करेंगे, लेकिन इसमें कुछ खास संशोधन चाहते हैं।
हालांकि, उन्होंने इस बारे में स्पष्ट नहीं किया कि भाजपा क्या संशोधन लाना चाहती है। विधेयक को लाने में विलम्ब पर सवाल उठाते हुए राजनाथ ने कहा कि संप्रग नीत कांग्रेस सरकार ने विधेयक को पारित कराने में इतना समय क्यों लगाया और वह भी अध्यादेश के जरिए, जबकि इसने 2004 के चुनावों में वायदा किया था कि सत्ता में आने के 100 दिन के भीतर विधेयक लाया जाएगा।

Updated : 6 July 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top