Home > Archived > भारत-चीन के बीच आज महत्वपुर्ण सीमा वार्ता

भारत-चीन के बीच आज महत्वपुर्ण सीमा वार्ता

भारत-चीन के बीच आज महत्वपुर्ण सीमा वार्ता
X

नई दिल्ली | चीनी सैनिकों के एक बार फिर भारतीय सीमा के लद्दाख क्षेत्र में घुसपैठ के मामले को भारत को चीन के सामने गंभीरता से उठाएगा। सूत्रों के अनुसार, इस गंभीर मसले के समाधान के लिए भारत और चीन के बीच संयुक्त सचिव स्तर की वार्ता होगी। वार्ता के दौरान भारत अपने पड़ोसी देश के साथ घुसपैठ का मुद्दा कड़ाई से उठाएगा।
गौर हो कि लद्दाख की दिप्सांग घाटी में 21 दिन तक रही टकराव की स्थिति के तीन महीने बाद पिछले हफ्ते चीनी सेना ने एक बार फिर उसी इलाके में भारतीय सीमा में घुसपैठ की और भारतीय चौकियों के दो किलोमीटर पास तक चली आई। यह हाल के दिनों में हुई पांच ऐसी घुसपैठों में से एक थी। ताजा जानकारी के अनुसार, चीनी सैनिकों की घुसपैठ जारी है और यह वाकया दो दिन पहले भी हुई है। इस बार यह घुसपैठ लद्दाख के चुमार सेक्टर में की गई।
सूत्रों ने बताया कि घुसपैठ की बढ़ती घटना के मद्देनजर लद्दाख में भारतीय थलसेना के अधिकारियों ने अपने चीनी समकक्षों से एक फ्लैग मीटिंग की मांग की है। अगले कुछ दिनों में फ्लैग मीटिंग होने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि थलसेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने बीते दिनों रक्षा मंत्री एके एंटनी को वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। 

Updated : 23 July 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top