Home > Archived > यात्रा प्रारम्भ करने से पहले मुख्यमंत्री ने लिया महाकाल का आशीर्वाद

यात्रा प्रारम्भ करने से पहले मुख्यमंत्री ने लिया महाकाल का आशीर्वाद

यात्रा प्रारम्भ करने से पहले मुख्यमंत्री ने लिया महाकाल का आशीर्वाद
X

उज्जैन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी आठ हजार किलो मीटर की जन-आशीर्वाद यात्रा प्रारम्भ करने से पहले भूतभावन भगवान महाकालेश्वर का पूजन-अर्चन और अभिषेक किया। उज्जैन में श्री चौहान ने महाकाल मन्दिर पुजारी-पुरोहित परिवार एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा गुरू पूणमा के पर्व पर आयोजित आशीर्वाद महोत्सव में शंख, डमरू और मंत्रोच्चार की गगनभेदी ध्वनि के बीच ब्राह्मण समाज का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
श्री चौहान ने भगवान महाकालेश्वर मन्दिर में अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ षोड़श पूजन तथा पंचामृत महापूजन किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नरेन्द्रङ्क्षसह तोमर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा सहित बड़ी संख्या में श्रद्घालु मौजूद रहे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित आशीर्वाद समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में भौतिक सुख के साथ आध्यात्मिक सुख को समान रूप से महत्व दिया गया है। प्रदेश में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना आध्यात्मिक शान्ति-सुख के उद्देश्य से ही प्रारम्भ की गई है। प्रदेश में प्रारम्भ की गई सभी योजनाएं जनकल्याण पर केन्द्रित है। उन्होंने कहा कि आज विप्र समाज यह आशीर्वाद प्रदान करें कि प्रदेश विगत वर्षों में जितना आगे आया है, उससे भी और आगे ले जाने का पुन: अवसर मिले। कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुरेन्द्र चतुर्वेदी ने सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा समाज के हित में किये गये कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Updated : 22 July 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top