Home > Archived > भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में कच्चा तेल हुआ मंहगा

भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में कच्चा तेल हुआ मंहगा

भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में कच्चा तेल हुआ मंहगा
X

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में भारतीय बाज़ारों के लिए कच्चे तेल की कीमतों में 28 पैसे प्रति डॉलर की वृद्धि हुई है। अब कच्चे तेल की कीमत बढ़कर 106.74 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल हो गई है।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्‍लेषण प्रकोष्‍ठ (पीपीएस) की दरों के अनुसार भारत के लिए कच्‍चे तेल की अंतर्राष्‍ट्रीय कीमत को बढ़ाकर 106.74 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल कर दिया है जबकि पिछले पखवाड़े में यह 103.73 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल थी।
रूपये के संदर्भ में भी कच्‍चे तेल की कीमत बढ़कर 6383.05 रुपए प्रति बैरल हो गई है जो कि जून पखवाड़े में 6222.76 रुपए प्रति बैरल ही थी। ऐसा डॉलर के मूल्‍य में वृद्धि होने के साथ-साथ रूपये के अवमूल्‍यन होने के कारण हुआ है।
हांलांकि भारतीय बॉस्केट में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के कारण इसकी विनिमय दर में कमी आंकी गई है। कच्चे तेल की विनिमय दर 59.80 हो गई है जो कि पिछले पखवाड़े में 59.99 थी।


Updated : 22 July 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top