Home > Archived > यूपी में मंत्रिमंडल का विस्तार

यूपी में मंत्रिमंडल का विस्तार

यूपी में मंत्रिमंडल का विस्तार
X

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी सोलह माह पुरानी सरकार के मंत्रिमंडल का तीसरा विस्तार कर दिया। इस विस्तार में दो नये कैबिनेट मंत्री बनाये गये जबकि दो राज्य मंत्रियों का कद बढ़ाया गया। राजभवन में आयोजित एक समारोह में सभी मंत्रियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली।
बलिया नगर सीट के विधायक नारद राय और गाजीपुर के विधायक कैलाश यादव को आज के विस्तार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। राज्य मंत्रियों में राममूर्ति वर्मा को कैबिनेट मंत्री और गायत्री प्रसाद प्रजापति को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिया गया है।
विधान सभा के चार सौ तीन सदस्यों की संख्या के आधार पर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री को मिलाकर 60 सदस्य हो सकते हैं। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सरकार में 17 कैबिनेट, पांच स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री और 33 राज्य मंत्री थे। इस लिहाज से मुख्यमंत्री ने आज दो नये मंत्री शामिल किये हैं। नौ फरवरी को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार किया था। 

Updated : 18 July 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top