Home > Archived > प्रधानमंत्री ने प्राण के निधन पर शोक जताया

प्रधानमंत्री ने प्राण के निधन पर शोक जताया

प्रधानमंत्री ने प्राण के निधन पर शोक जताया
X

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रख्यात अभिनेता प्राण के निधन पर शोक जताया। उन्होंने प्राण के नाम से मशहूर इस अभिनेता को एक आइकन बताते हुए कहा कि उनकी बहुमुखी प्रतिभा से उन्होंने सिनेमा के दर्शकों के मन पर एक अमिट छाप छोड़ी जो समय के साथ और मजबूत हुई है। प्राण ने अपने लगभग छह दशकों के करियर में 400 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया। शुक्रवार रात लंबी बीमारी के बाद मुंबई के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे।
मनमोहन सिंह ने अपने संदेश में कहा, "प्राण ने पर्दे पर अपनी सैकड़ों भूमिकाओं से भारतीयों की कई पीढ़ियों का मनोरंजन किया है। उनकी बहुमुखी प्रतिभा ने दर्शकों के दिलों पर जो अमिट छाप छोड़ी वह समय के साथ मजबूत हुई है, जिसके लिए उन्हें दादासाहेब फाल्के अवार्ड दिया गया।"
प्राण के निधन पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं प्राण के शोक संतप्त परिवार व उनके असंख्य प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।"इस साल की शुरुआत में फिल्म जगत में प्राण के योगदान के लिए उन्हें 44वें दादासाहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया था। उन्हें 2001 में भारत सरकार के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था।


Updated : 13 July 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top