Home > Archived > 'मुझे नमोनिया नहीं: सिन्हा

'मुझे नमोनिया नहीं: सिन्हा

मुझे नमोनिया नहीं: सिन्हा
X

नई दिल्ली। गोवा में भाजपा के दो दिवसीय कार्यकारिणी बैठक में पार्टी के कई दिग्गज नेताओं के ना शामिल होने पर राजनीति में एक अलग ही माहौल बन चुका है। भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने कहा कि वो बिल्कुल स्वस्थ्य हैं, उन्हें 'नमोनिया' नहीं हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि बैठक में नहीं जाने के और भी कई कारण हो सकते हैं।
गौरतलब है कि शुक्रवार को हुई पार्टी की पदाधिकारियों की बैठक में आडवाणी समेत कई बड़े नेता जैसे उमा भारती और यशवंत सिन्हा अस्वस्थ होने के कारण पहुंचे नहीं पाए थे। जिसका विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने खूब मजाक उड़ाया। किसी ने इसे सियासी खेल बताया तो किसी ने कहा कि भाजपा को नमोनाइटिस वाइरस हो गया है।
कल कांग्रेस प्रवक्ता रेणुका चौधरी ने भाजपा पर चुटकी लेते हुए कहा था कि भाजपा के नेताओं को नमोनाइटिस हो गया है। गोवा में चल रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में न जा पाने के बाद कांग्रेस का ये बयान आया था। करीब पांच दशक में पहली बार ऐसा होगा कि आडवाणी कार्यकारिणी की बैठक में मौजूद नहीं हैं।

Updated : 8 Jun 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top