Home > Archived > पाकिस्तान ने सीमा पर की गोलीबारी

पाकिस्तान ने सीमा पर की गोलीबारी

पाकिस्तान ने सीमा पर की गोलीबारी
X

पूंछ | पाकिस्तान ने पुंछ में सीमा पर सुबह दस बजे एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। सवा ग्यारह बजे तक गोलीबारी जारी थी। हालांकि इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मनमोहन और सोनिया के दौरे के एक दिन पहले श्रीनगर में आतंकी हमला और मंगलवार को पाक सेना ने सीमा पर भारी गोलीबारी करते हुए दो भारतीय चौकियों को निशाना बनाया था। देर रात तक सीमा पार से गोलीबारी जारी रही।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह से ही मौसम खराब था और सीमा पर धुंध छाई हुई है। इसी की आड़ में पाक सेना ने करीब दस आतंकियों को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करवाने के लिए पुंछ जिले के देगवार सेक्टर की दुर्गा व लंगूर पोस्ट को चुना। पाक सेना ने अपनी सेर पोस्ट से दोपहर एक बजे पहले एलएमजी और फिर यूएमजी राइफल से फायरिंग शुरू की।
भारतीय सेना ने भी पाक सेना का मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके बाद पाक सेना ने भारतीय चौकियों पर मोर्टार दागना शुरू कर दिए। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। फिलहाल, इस गोलीबारी में सीमा पर किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। कुछ दिन पहले भी पाक सेना ने पुंछ जिले के तीन सेक्टर में एक दर्जन पोस्टों पर गोलीबारी की थी।


Updated : 26 Jun 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top