Home > Archived > सोने के आयात शुल्क में वृद्धि

सोने के आयात शुल्क में वृद्धि

सोने के आयात शुल्क में वृद्धि
X

नई दिल्ली। सरकार ने सोने का आयात शुल्क मूल्य बढ़ाकर 459 डालर प्रति दस ग्राम कर दिया है। साथ ही चांदी के आयात के लिए शुल्क दर को घटाकर 737 डालर प्रति किलो कर दिया है। सरकार ने सोने के आयात शुल्क दर में इजाफा वैश्विक स्तर पर इसकी कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के मद्देनजर किया है। ज्ञात हो कि शुल्क दर आधार मूल्य होता है, जिसके तहत सीमा शुल्क का निर्धारण किया जाता है। विदित हो कि राष्ट्रीय राजधानी में सोना इस समय 27,700 रुपये प्रति दस ग्राम पर चल रहा है। वहीं चांदी 44,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर है।

Updated : 2 Jun 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top