भिण्ड | राज्य सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत पिछले 21 दिसंबर 12 से 22 मई तक जिले के कुल एक हजार 710 बड़े-बुजुर्गों को विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई गई। इनमें एक हजार 95 पुरुष यात्री एवं 615 महिला यात्री शामिल हैं।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिलाधीश ने बताया कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत जिले के दूरदराज क्षेत्रों तक के बड़े-बुजुर्गों को जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न तीर्थ स्थलों की तीर्थ यात्रा कराई गई है।
इनमें से श्री जगन्नाथपुरी तीर्थ धाम की संपन्न हुई दो तीर्थ यात्राओं में 381 पुरुष यात्रियों एवं 206 महिला यात्रियों सहित कुल 587 यात्रियों को, श्री वैष्णोदेवी तीर्थधाम की 79 पुरुष यात्रियों एवं 51 महिला यात्रियों सहित कुल 130 यात्रियों को, श्री रामेश्वरम तीर्थधाम की आयोजित हुई दो तीर्थ यात्राओं में 439 पुरुष यात्रियों एवं 203 महिला यात्रियों सहित कुल 642 यात्रियों को, श्री अजमेर शरीफ की 54 पुरुष यात्रियों एवं 39 महिला यात्रियों सहित कुल 93 यात्रियों को, श्री अमृतसर स्वर्ण मंदिर की 32 पुरुष यात्रियों एवं 12 महिला यात्रियों सहित कुल 44 यात्रियों को तथा श्री तिरुपति जी तीर्थधाम की 160 पुरुष यात्रियों एवं 104 महिला यात्रियों सहित कुल 264 यात्रियों को तीर्थ यात्रा कराई गई।
Latest News
- ऊर्जा मंत्री तोमर ने सुबह 5 बजे बजाई घरों की डोरबेल, कहीं नल की टोटी कराई बंद
- शैक्षणिक संस्थाओं की पसंद बना GIDA, सरकार बना रही है इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट
- ज्ञानवापी हिंदुओं को सौपने वाली याचिका पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई
- बारामूला में सुरक्षाबलों ने 3 पाकिस्तानी आतंकियों को किया ढेर, 1 पुलिसकर्मी शहीद
- गेंहूं के बाद चीनी पर सरकार का बड़ा फैसला, 1 जून से विदेश नहीं जाएगी शक्कर
- करण जौहर ने मनाया 50वां जन्मदिन, एक्टिंग से किया था बॉलीवुड में डेब्यू, अब सफल निर्देशक
- टाइगर के फैंस के लिए खुशखबरी, अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी हीरोपंती 2
- राजस्थान में भाजपा नहीं देगी कांग्रेस को वॉकओवर, राज्यसभा के लिए जोड़तोड़ शुरू
- यासीन मलिक को कोर्ट ने सुनाई सजा, टेरर फंडिंग केस में उम्रकैद, 10 लाख का जुर्माना
- कपिल सिब्बल ने कांग्रेस को कहा अलविदा, सपा के समर्थन से जाएंगे राज्यसभा, भरा नामांकन

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना,1710 बुजुर्गों ने की तीर्थयात्रा
Updated : 2013-06-02T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire