Home > Archived > भाजपा के बिहार बंद पर कड़ी सुरक्षा

भाजपा के बिहार बंद पर कड़ी सुरक्षा

भाजपा के बिहार बंद पर कड़ी सुरक्षा
X

पटना | बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जनता दल (युनाइटेड) पर विश्वासघात का आरोप लगाते हुए मंगलवार को बिहार बंद की घोषणा की है, तथा उस दिन को विश्वासघात दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया है। बंद को देखते हुए राज्य में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने बताया कि नीतीश को नैतिकता के आधार पर पहले इस्तीफा देना चाहिए, क्योंकि नीतीश ने मुख्यमंत्री पद की शपथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेता के रूप में ली है। उन्होंने कहा कि जद(यू) ने न केवल भाजपा के साथ बल्कि बिहार के लोगों के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि बंद के दिन भाजपा के सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्र में रहेंगे। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से बंद रखने की अपील की है।
दूसरी तरफ, बिहार बंद को देखते हुए राजधानी सहित पूरे राज्य में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी के अनुसार राजधानी के सभी चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी तथा सार्वजनिक संपति को नुकसान पहुंचाने वालों पर पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।
उल्लेखनीय है कि रविवार को राजग से जद(यू) ने अपने आपको अलग करने की घोषणा की, जिसके साथ ही 17 वर्ष से चल रहा गठबंधन टूट गया है।

Updated : 17 Jun 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top