प्रधानमंत्री ने ली राज्यसभा सदस्यता की शपथ
X
X
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज राज्यसभा में सदस्यता की शपथ ले रहे है। श्री सिंह लगातार पांचवी बार असम से राज्यसभा के सदस्य चुने गये हैं। राज्य सभा के सभापति मोहम्मद हामिद अंसारी ने प्रधानमंत्री को अपने कक्ष में सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई। डा. सिंह हाल में ही असम से राज्यसभा के सदस्य चुने गए हैं। गत 30 मई को असम में राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव हुआ था। कांग्रेस ने इन दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी। शपथ ग्रहण के बाद डा. सिंह ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि असम के लोगों ने उन्हें उनकी सेवा का एक और मौका दिया है।
Updated : 17 Jun 2013 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire