ग्वालियर | शहर जिला कंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दर्शन सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कांग्रेस कार्यालय पर विधायक, पूर्व विधायकों, पूर्व अध्यक्षों, उपाध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, मोर्चा संगठन के अध्यक्षों, वरिष्ठ काग्रेसजनों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन, बिजली के निजीकरण का अनुबंध निरस्त करने, सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को पकडऩे में असफल प्रशासन, बिगड़ती कानून व्यवस्था आदि के खिलाफ आंदोलन किए जाने पर सहमति बनी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बैठक के बाद घोषणा करते हुए कहा कि १७ मई को ग्वालियर आगमन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पिण्टो पार्क पर घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि उनका दौरा निरस्त होता है तो भविष्य में उनके ग्वालियर आगमन पर घेराव किया जाएगा। बैठक का संचालन जिला संगठन प्रभारी एवं महामंत्री अशोक जैन ने एवं आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष किशन मुदगल ने किया। बैठक में विधायक प्रद्युम्न सिंह तोमर, पूर्व विधायक रामवरन गुर्जर, पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा, प्रकाश खंडेलवाल, चन्द्रमोहन नागौरी, नेता प्रतिपक्ष शम्मी शर्मा, कांग्रेस उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, अशोक प्रेमी, भावन दास दयानी, कमलेश कौरव, सरला दास, स्वर्णलता जैन, महामंत्री लतीफ खंा मल्लू, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, प्रवक्ता आनंद शर्मा, वीरेन्द्र सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश कुशवाह, प्रदीप कश्यप, गिरीश जैन, प्रमोद पांडे, अनिल गुप्ता, नवीन परांडे, सुरेश पहलवान, युवा काग्रेस के अध्यक्ष केदार कंसाना, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमती रमापाल, सेवादल के मुख्य संगठक पूरन सिंह कुशवाह, वरिष्ठ नेता महाराज सिंह पटेल, मोहन माहेश्वरी उपस्थित थे।
Latest News
- उप्र बनेगा सांस्कृतिक हब, संत रविदास और कबीरदास म्यूजियम के लिए 25 करोड़ का बजट
- बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, PSU बैंक, मेटल सेक्टर में रही तेजी
- योगी सरकार एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था की ओर, पेश किया 6.15 लाख करोड़ का बजट
- बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, विश्वविद्यालयों में अब राज्यपाल नहीं मुख्यमंत्री होगा चांसलर
- यासीन मलिक के घर के बाहर समर्थकों ने लगाए देश विरोधी नारे, 10 लोग गिरफ्तार
- ज्ञानवापी मामले में 30 मई को होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष का आरोप- शिवलिंग से हुई छेड़छाड़
- करण जौहर की बर्थ डे पार्टी में पहुंचे सलमान-आमिर-ऋतिक, ऊप्स मोमेंट का शिकार हुई जाह्नवी
- इमरान खान ने निकाला इस्लामाबाद मार्च, भड़की हिंसा, भीड़ ने मेट्रो स्टेशन फूंका
- यूएई के रेस्टॉरेंट में विस्फोट, 1 भारतीय समेत दो लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल
- नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी को दी सलाह, कहा- भारत जोड़ो की जगह कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालो

मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे कांग्रेसी
Updated : 2013-05-09T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire