दिल्ली। जापान और थाईलैंड यात्रा से आज ही लौटे प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने उनके और कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के बीच किसी तरह का मतभेद ना होने की बात स्पष्ट तौर पर कही। साथ ही उन्होंने कहा कि वह विपक्ष की भूमिका से काफी नाखुश हैं। इसके अलावा श्री सिंह ने कई अहम मुद्दों पर बात की। थाईलैंड की यात्रा से लौटे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राजधानी में कहा कि उनके और सोनिया गांधी के बीच कोई मतभेद नहीं है, बल्कि वह मिलकर काम करते हैं। वर्तमान में कैबिनेट में कई खाली पदों को लेकर श्री सिंह ने कहा कि इस मामले पर सरकार विचार कर रही है और जल्द ही मंत्रीमंडल में नये चेहरों को शमिल कर लिया जाएगा। राजनीति के मुद्दे और विपक्ष की भूमिका पर प्रधानमंत्री ने कहा कि राजनीति में कोई हमेशा दुश्मन नहीं होता और न ही हमेशा दोस्त रहता है। हालांकि उन्होंने विपक्षी दल की भूमिका पर नाराजगी जतायी।
आईपीएल विवाद पर प्रधानमंत्री ने कहा कि खेल और राजनीति दोनों अलग बातें हैं इसे मिक्स नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी इस मामले में जांच की जा रही है इसलिए इस पर कुछ भी कहना उचित नहीं होगा। इसके साथ ही महंगाई दर पर श्री सिंह ने कहा जल्द ही सरकार इस पर काबू पा लेगी। राज्य सभा में निर्वाचित होने पर प्रधानमंत्री ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि असमवासियों के शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने एक बार फिर उन्हें सेवा करने का मौका दिया। वहीं झारखंड में लगे राष्ट्रपति शासन पर श्री सिंह ने कहा कि सरकार इस मामले पर विचार कर रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जापान और थाईलैंड दोनों देशों की यात्राएं काफी मुकम्मल रही। इस दौरे से दोनों देशों को काफी फायदा होगा।
सोनिया गांधी से मतभेद नहीं: प्रधानमंत्री
X
X
Updated : 2013-05-31T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire