नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर माओवादी हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि सभी को नक्सलवाद और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई दलीय राजनीति से ऊपर उठकर लड़नी चाहिए। माओवादी हमले की निन्दा करते हुए भाजपा ने नक्सल खतरे से निपटने के लिए एकजुट हो कर आक्रामक रणनीति बनाने की अपील की। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि धायलों के प्रति मेरी पूरी सहानुभूति है। उन्होंने कहा 'मैं कामना करता हूं कि वे जल्द ठीक हों।' राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र को राज्य सरकारों को विश्वास में लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। कुछ समय पूर्व भी इस तरह की कई घटनाएं हुई है। इसका समाधान निकाला जाना चाहिए। उधर राजग के कार्यकारी अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने इस हमले पर अपनी चिंता प्रकट करने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से बातचीत की। उनके कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है, ‘आडवाणी ने इस कायराना हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि माओवाद और नक्सलवाद से कड़ाई से निबटने के लिए संगठित प्रयास किया जाना चाहिए।’ आडवाणी ने इस बात को रेखांकित किया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह भी यात्रा निकाल रहे हैं तथा सभी को सुरक्षा मुहैया कराने का हरसंभव प्रयास किया जाना चाहिए। लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम इसकी कडी निन्दा करते हैं।
भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने भी घटना की निन्दा करते हुए कहा कि यह कायराना हरकत है और भाजपा इसकी निन्दा करती है। नक्सल समस्या किसी राज्य विशेष से नहीं जुड़ी है बल्कि कई राज्यों की समस्या है। शनिवार का हमला सुकमा में हुआ जो महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ की सीमा पर है। नक्सली हमला कर एक राज्य से दूसरे राज्य में भाग जाते हैं इसीलिए केन्द्र को इस खतरे से निपटने के लिए एकजुट हो कर रणनीति बनानी होगी। जावड़ेकर ने कहा कि यह विकास से जुडा मुद्दा नहीं है। नक्सली मानते हैं कि वे हिंसा के जरिए सत्ता परिवर्तन कर सकते हैं। उन्होंने कांग्रेस को आगाह किया कि वह कल की इस घटना पर राजनीति न करे।
Latest News
- ऊर्जा मंत्री तोमर ने सुबह 5 बजे बजाई घरों की डोरबेल, कहीं नल की टोटी कराई बंद
- शैक्षणिक संस्थाओं की पसंद बना GIDA, सरकार बना रही है इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट
- ज्ञानवापी हिंदुओं को सौपने वाली याचिका पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई
- बारामूला में सुरक्षाबलों ने 3 पाकिस्तानी आतंकियों को किया ढेर, 1 पुलिसकर्मी शहीद
- गेंहूं के बाद चीनी पर सरकार का बड़ा फैसला, 1 जून से विदेश नहीं जाएगी शक्कर
- करण जौहर ने मनाया 50वां जन्मदिन, एक्टिंग से किया था बॉलीवुड में डेब्यू, अब सफल निर्देशक
- टाइगर के फैंस के लिए खुशखबरी, अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी हीरोपंती 2
- राजस्थान में भाजपा नहीं देगी कांग्रेस को वॉकओवर, राज्यसभा के लिए जोड़तोड़ शुरू
- यासीन मलिक को कोर्ट ने सुनाई सजा, टेरर फंडिंग केस में उम्रकैद, 10 लाख का जुर्माना
- कपिल सिब्बल ने कांग्रेस को कहा अलविदा, सपा के समर्थन से जाएंगे राज्यसभा, भरा नामांकन

भाजपा ने की नक्सली हमले की निंदा
X
X
Updated : 2013-05-26T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire