Home > Archived > पाकिस्तान में गैस सिलेंडर फटा, 15 बच्चों की मौत

पाकिस्तान में गैस सिलेंडर फटा, 15 बच्चों की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक स्कूल वैन में गैस सिलेंडर फटने से एक अध्यापक समेत 15 लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारियों के अनुसार यह घटना पंजाब प्रान्त के गुजरात जिले की है। यह हादसा आज सुबह 7.40 बजे हुआ, जब बच्चों को ले जा रही एक स्कूल वैन में रखा सिलेंडर फट गया। इस बस में लगभग 25 लोग सवार थे। जिसमें ज्यादातर आठ से 12 साल तक के बच्चे थे। पुलिस जांच में यह पता चला है कि आग सिलेंडर में रिसाव के कारण लगी थी। वहीं घटनास्थल से बस चालक फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। इस घटना में कुछ बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये हैं, जिन्हें लाहौर के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

Updated : 25 May 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top