Home > Archived > भारत-अमेरिका सुरक्षा वार्ता में शामिल होंगे शिंदे

भारत-अमेरिका सुरक्षा वार्ता में शामिल होंगे शिंदे

भारत-अमेरिका सुरक्षा वार्ता में शामिल होंगे शिंदे
X

नई दिल्ली | केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे अगले सप्ताह अमेरिका के साथ आंतरिक सुरक्षा के मुद्दे पर होने वाली उच्चस्तरीय वार्ता में भाग लेंगे। शिंदे 19 से 23 मई तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह वहां के आंतरिक सुरक्षा सचिव जेनेट नेपोलितानो से मुलाकात करेंगे और आंतरिक सुरक्षा वार्ता के पूर्ण सत्र में भाग लेंगे। वह बोस्‍टन का दौरा भी करेंगे जहां मैराथन के दौरान बम विस्फोट में तीन लोग मारे गए थे।


Updated : 20 May 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top