Home > Archived > आपातकालीन स्थिति में उतारा गया भाजपा नेताओं का विमान

आपातकालीन स्थिति में उतारा गया भाजपा नेताओं का विमान

नई दिल्ली। बेंगलूरू में आयोजित पार्टी रैली को संबोधित करने जा रहे भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिहं, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली आज बाल-बाल बचे। तकनीकी खराबी के कारण उनके विमान को आपात लैंडिग करनी पड़ी। पार्टी सूत्रों ने यहां बताया कि इन तीनों शीर्ष नेताओं को ले जा रहे चार्टर विमान ने सुबह साढ़े नौ बजे बेंगलूरू के लिए उड़ान भरी थी पर आधे घंटे बाद ही उसका आटोमैटिक सिस्टम फेल हो गया। पायलट ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए विमान को वापस दिल्ली लौटा लिया और सुरक्षित आपात लैंडिग करा दी। सूत्रों का कहना है कि तीनों नेता पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनकी बेंगलूरू यात्रा रद्द कर दी गयी है। अब रैली को कर्नाटक के मुख्यमंत्री जगदीश सेट्टार और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनंत कुमार संबोधित करेंगे। विमान में इन तीनों बड़े नेताओं के साथ राष्ट्रीय महासचिव धर्मेन्द्र प्रधान व संगठन सहसचिव वी शतीश भी मौजूद थे। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने घटना को लेकर चिंता व्यक्त की और विमान में मौजूद सभी नेताओं के सुरक्षित लैंडिग पर भगवान का शुक्रिया अदा किया।

Updated : 8 April 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top