मुरैना | जिले में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत सात करोड़ 79 लाख 86 हजार रूपए की लागत से 54.05 किलो मीटर लम्बी 38 सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। इनमें से पांच करोड़ 56 लाख 16 हजार रूपए की लागत से 31.22 किलोमीटर लम्बी 23 सड़कों का निर्माण कार्य ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा किया गया है। दो करोड़ 23 लाख सात हजार रूपए की लागत से 22.83 किलोमीटर लम्बी 15 सड़कों का निर्माण कार्य मप्र ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण पीआईयू मुरैना द्वारा पूर्ण किया गया है।
ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा पूर्ण कराई गई 23 सड़कों में से 20 लाख 10 हजार रूपए की लागत से 1.32 किलोमीटर लम्बी रिठौरा मालनपुर से नरसिंगपुरा सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। इसी प्रकार 23.26 लाख रूपए की लागत से 1.30 किलोमीटर लम्बी बिचौला से आदेकापुरा सड़क, 11.77 लाख रूपए की लागत से 0.10 किलोमीटर लम्बी हरकापुरा से तिलोल, 17 लाख छ: हजार रूपए की लागत से 1.75 किलोमीटर सांगोली से कुम्हारपुरा, 45 लाख 90 हजार रूपए की लागत से ढाई किलोमीटर लम्बी कोलुआ रोड से रानीपुरा, 22 लाख 57 हजार रूपए की लागत से डेढ़ किलोमीटर लम्बी तुतवास रोड से चिनोटियापुरा, 16 लाख 52 हजार रूपए की लागत से 0.90 किलोमीटर लम्बी तरेनी से चमरपुरा, 15 लाख 86 हजार रूपए की लागत से 0.90 किलोमीटर लम्बी अटेर रोड से तेहरा तक, 19 लाख 64 हजार रूपए की लागत से एक किमी लम्बी लालपुरा से बदनकी तक, 10 लाख दो हजार रूपए की लागत से आधा किमी लम्बी अटेर पोरस रोड से अमोल का पुरा तक, 22 लाख 29 हजार रूपए की लागत से 1.20 किमी लम्बी पोरसा खेरली से गिरवर का पुरा तक, 31 लाख 10 हजार रूपए की लागत से 1.80 किमी लम्बी एबी कैनाल रोड से खुलावली तक, 52 लाख 16 हजार रूपए की लागत से सात किमी लम्बी कैनाल रोड से टीकरी तक, 12 लाख 46 हजार रूपए की लागत से 0.60 किमी लम्बी बोसी रोड़ से अधनुपर तक, 38 लाख 92 हजार रूपए की लागत से दो किमी लम्बी बागचीनी से पायथा तक, 39 लाख 59 हजार रूपए की लागत से 2.30 किमी लम्बी कोलीपुरा से पीएमजीएस वाय रोड ठाठीपुरा माता मंदिर कोट सिरथरा तक, 17 लाख 66 हजार रूपए की लागत से 0.80 किमी लम्बी मोरीपुरा से सेमई विजयपुर रोड बघरेटा तक, 32 लाख एक हजार रूपए की लागत से 1.50 किमी लम्बी सबजीत का पुरा नहर से केपी गोल्हारी रोड तक, 28 लाख 68 हजार रूपए की लागत से डेढ़ किमी लम्बी मोहली का पुरा से गोल्हारी रोड तक, 26 लाख चार हजार रूपए की लागत से 1.30 किमी मंगलिया का पुरा से कोल्हरा रोड तक सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है।
इसी तरह 15 सड़कों का निर्माण कार्य मप्र ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण पीआईयू मुरैना द्वारा किया गया है। इनमें 22.09 लाख रूपए की लागत से 1.90 किमी लम्बी बधरेटा रोड से बुद्धाई का पुरा, 10.45 लाख रूपए की लागत से 24.21 किमी लम्बी गलैथा पिपरी रोड से दोनारी, 3.29 लाख रूपए की आधा किमी लम्बी कल्यानपुरा से गोश्पुर तक, 3.27 लाख रूपए की लागत से 0.68 किमी लम्बी हीरापुरा से ककरारी, 4.07 लाख रूपए से 0.50 किमी लम्बी खानपुरा से कजौना, 2.75 लाख रूपए से 0.70 किमी लम्बी अटार रोड से रामनिरंजन का पुरा, 17.64 लाख रूपए से 1.8 किमी लम्बी पचेर से नरसिंहपुरा, 25.33 लाख रूपए की लागत से 1.70 किमी लम्बी भीलवाडा से हरबडा, 55.77 लाख रूपए की लागत से 4.1 किमी लम्बी एबीसी कैनाल से बेदपुरा, 7.48 लाख रूपए से एक किमी लम्बी बेदपुरा से ब्राजपुरा, 20 लाख 26 हजार रूपए की लागत से ढाई किमी लम्बी तिलावली से तिलऊआ, 10.79 लाख रूपए की लागत से 1.1 किमी लम्बी गुर्जा से कानुआपुरा, 21.46 लाख रूपए की लागत से 2.55 किमी लम्बी खिरेटा से महावन, 9.35 लाख रूपए की लागत से लगभग डेढ़ किमी लम्बी चिन्नोनी करेरा से मरलीपुरा और 9.70 लाख रूपए से 1.2 किमी लम्बी शेरपुर से मुखत्यारपुरा तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है।
Latest News
- मुख्यमंत्री ने की खंडवा जिले की समीक्षा, कहा- भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस प्राथमिकता
- हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी करार
- अब ATM कार्ड के बिना ही निकाल सकेंगे पैसे, जानिए कैसे काम करेगा सिस्टम
- एफआईएच प्रो लीग : भारतीय हॉकी टीम घोषित, रानी की वापसी
- अमेरिका से यूरोप तक पहुंचा मंकीपॉक्स, भारत में भी बढ़ रहा खतरा, WHO ने चेताया
- IPL के फाइनल में लांच होगा लाल सिंह चड्डा का ट्रेलर, आमिर खान ने बनाई योजना
- 16 वर्षीय ग्रैंडमास्टर की उपलब्धि, 3 महीनों में दूसरी बार विश्व चैंपियन को हराया
- भाजपा-कांग्रेस में ठेला चलने पर छिड़ी जुबानी जंग, कमलनाथ के बयान पर गृहमंत्री का पलटवार
- राहुल गांधी के बयान पर भड़की भाजपा, लंदन में कांग्रेस नेता ने कही ये...बात
- मुख्यमंत्री योगी ने विधायकों को दी सीख, कार्यों के जरिए आदर्श स्थापित करें

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 38 सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण
X
X
Updated : 2013-04-26T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire