Home > Archived > भोपाल में अस्पताल की छत गिरी

भोपाल में अस्पताल की छत गिरी

भोपाल | मध्य प्रदेश के भोपाल के कस्तूरबा अस्पताल में अचानक एक बड़ा हादसा हो गया। वहां अचानक अस्पताल के महिला वार्ड की छत गिर गई। मलबे में करीब 30 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। करीब 10 से 12 लोगों को मलबे से निकाला गया है और राहत बचाव कार्य जारी है। अस्पताल में अचानक इस बड़े हादसे से अफरा तफरी का माहौल है। अस्पताल प्रशासन के साथ साथ पुलिस भी वहां पहुंच चुकी है और मलबे में दबे लोगों को निकालने का राहत एवं बचाव कार्य कर रही है। इस हादसे से कई लोगों की हालत गंभीर है और उन्हें फिर से इलाज के लिए ले जाया जा रहा है।

Updated : 26 April 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top