Home > Archived > भाजपा आम चुनाव के लिए तैयार:नकवी

भाजपा आम चुनाव के लिए तैयार:नकवी

भाजपा आम चुनाव के लिए तैयार:नकवी
X

नई दिल्ली। डीएमके के यूपीए से बाहर होने के बाद भाजपा ने कहा कि पार्टी आम चुनावों के लिए तैयार है क्योंकि वर्तमान सरकार का बने रहना देशहित में नहीं है। भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने संसद भवन परिसर में कहा कि अब सरकार के पास बहुमत नहीं रह गया है। उसे हटना चाहिए। ज्ञात रहे, द्रमुक प्रमुख एम करूणानिधि ने चेन्नई में कहा था कि द्रमुक के सभी मंत्री आज या कल में इस्तीफा दे देंगे। नकवी ने कहा कि हम चुनाव का सामना करने के लिए हमेशा तैयार हैं। संप्रग सरकार पर भाजपा का हमला तेज करते हुए नकवी ने कहा कि सरकार अब वेंटिलेटर पर है लेकिन यदि वह कुछ लोगों से किसी तरह समर्थन जुटा लेती है तो भी यह देशहित में नहीं होगा।


Updated : 19 March 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top