Home > Archived > इराक में आत्मघाती बम हमला 30 की मौत, कई घायल

इराक में आत्मघाती बम हमला 30 की मौत, कई घायल

इराक में आत्मघाती बम हमला 30 की मौत, कई घायल
X

इराक। उत्तरी इराकी शहर किर्कुक में एक आत्मघाती बम हमले में 30 लोगों की मौत हो गई है। इस हमले में 70 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस मुख्यालय को अपने नियंत्रण में लेने की कोशिश में हमलावरों ने यहां हमला किया। घायलों को एबुलेंस और आम लोगों की गाड़ियों की मदद से अस्पताल ले जाया गया है। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने विस्फोटक से भरी कार में आग लगा दी और एक आत्मघाती हमलावर ने मुख्यालय के मेन गेट पर खुद को उड़ा दिया। कार में विस्फोट के बाद बंदूकधारियों ने पुलिस मुख्यालय में घुसने की भी कोशिश की। पुलिस के मुताबिक इस विस्फोट का मकसद परिसर में बंदूकधारियों के प्रवेश के लिए रास्ता बनाना था लेकिन यह संभव नहीं हो पाया। शहर के आपात सेवा विभाग के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल नाताह मोहम्मद साबर ने कहा कि उग्रवादियों ने परिसर को नियंत्रण में लेने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। उन्होंने बताया कि हमलावर सुबह शहर के मध्य में पहुंचे। उग्रवादियों के पास बंदूकें, ग्रेनेड और आत्मघाती जैकेट थे। कार बम विस्फोट के बाद जब वहां अफरातफरी मच गई तो उग्रवादियों ने पुलिस मुख्यालय में घुसने की कोशिश की।
साबर ने कहा कि हमले में जहां कई लोग हताहत हुए हैं वहीं आसपास की इमारतों को भी काफी नुकसान हुआ है। घायलों को एबुलेंस और आम लोगों की गाड़ियों की मदद से अस्पताल ले जाया गया है। इस हमले से इराक में पिछले कुछ दिनों से फैली शांति छिन्न-भिन्न हो गई है। अभी तक किसी भी गुट ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन इराक में अलकायदा के मुख्य गुट सहित सुन्नी उग्रवादी अक्सर सुरक्षा बलों और सरकार को निशाना बनाते रहते हैं।


Updated : 3 Feb 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top