Home > Archived > हमारे पास मात्र 48 घंटे: केजरीवाल

हमारे पास मात्र 48 घंटे: केजरीवाल

हमारे पास मात्र 48 घंटे: केजरीवाल
X

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री बने अरविंद केजरीवाल का कहना है कि उनके पास मात्र 48 घंटे है। हमारी सरकार चले या नही चले इस बात का हमें भरोसा नही है क्योकि भाजपा और कांग्रेस दोनों मिलकर हमारी सरकार को गिराने की जोड़तोड़ में लगी है। केजरीवाल ने तबियत के सवाल पर कहा कि हमरे पास समय कम है इसलिए ज्यादा से ज्यादा जनता की सेवा करना चाहते है। बुखार तो बाद में भी ठीक हो जाएगा।
केजरीवाल के इस बयान को कांग्रेस ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। कांग्रेस नेता शकील अहमद का कहना है कि कांग्रेस आगे भी आम आदमी पार्टी का समर्थन करेगी, पता नहीं वो इस तरह के बयान क्यों दे रहे हैं। इस बीच अरविंद केजरीवाल ने यह भी साफ कर दिया है कि दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए एम एस धीर आप के उम्मीदवार होंगे।

Updated : 31 Dec 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top