Home > Archived > कर्नाटक: येदियुरप्पा की भाजपा में वापसी संभव

कर्नाटक: येदियुरप्पा की भाजपा में वापसी संभव

बेंगलुरू। कर्नाटक में भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा फिर से भाजपा लौट सकते हैं। पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह बेंगलुरू पहुंचकर उनकी वापसी की घोषणा कर सकते हैं। इससे पूर्व कर्नाटक भाजपा प्रमुख प्रहलाद जोशी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा की घर वापसी के संबंध में फैसला अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के हाथ में है।
येदियुरप्पा की भाजपा में वापसी के संबंध में किए गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा, अब मामला हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ के हाथ में है, राज्य भाजपा ने अपने विचारों से उन्हें अवगत करा दिया है। उसने केन्द्रीय कमान से कहा है कि वह कांग्रेस विरोधी मत को बंटने से रोके और फिर से एक हो जाएं।
उन्होंने (राजनाथ सिंह) सभी राष्ट्रीय नेताओं से बातचीत के बाद कहा है कि वह इस मामले में आगे की प्रक्रिया से अवगत कराएंगे। हम उनके निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा येदियुरप्पा की पार्टी में वापसी को मंजूरी दिए जाने के बारे में बताते हुए राज्य भाजपा के नेता सुरेश कुमार ने कहा, हमारे अध्यक्ष राजनाथ सिंह सही समय पर हरी झंडी दिखाएंगे। यह पूछने पर कि क्या येदियुरप्पा जल्दी ही वापसी करेंगे, उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष इसे कई बार स्पष्ट कर चुके हैं।

Updated : 27 Dec 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top