Home > Archived > मुख्यमंत्री की नीतियों से मिली भाजपा को शानदार जीत

मुख्यमंत्री की नीतियों से मिली भाजपा को शानदार जीत

मुरैना | भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता प्रदीप अवस्थी ने कहा है कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के परिणामों पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की नीतियों पर मुहर लगाई है। प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने समाज के सभी तबकों के लिए कार्य किया। विशेषकर महिलाओं और गरीबों एवं बालिकाओं के लिए कल्याणकारी तमाम योजनाऐं चलाई, जिनमें लाड़ली लक्ष्मी योजना, जननी सुरक्षा योजना शामिल है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर जी के नेतृत्व में चुनावों के दौरान जनता से संवाद किया और वह संवाद सकारात्मक रहा। पार्टी ने पिछले 10 वर्षो में मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास तथा सडकों के निर्माण के लिए उत्कृष्ट कार्य किए। बुनियादी ढांचागत विकास के लिए भी उल्लेखनीय कार्य किए। मुरैना जिले में 6 में से 4 विधानसभा क्षेत्रों में सफलता प्राप्त की। प्रदीप अवस्थी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विजय के लिए जिले के सम्माननीय मतदाताओं की पहल बहुत ही महत्वपूर्ण थी। इस बार के विधानसभा चुनावों में युवा वर्ग ने भारतीय जनता पार्टी को आगे बढ़कर अपना समर्थन दिया, यह महत्वपूर्ण बात है। जीत का श्रेय पार्टी के हजारों कार्यक र्ताओं और जनता को जाता है। जौरा में भाजपा ने इन चुनावों में पहली जीत दर्ज की थी।
श्री अवस्थी ने कहा कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और दिल्ली के चुनावों ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी देश मेंं एक राजनैतिक विकल्प के रूप में उभर रही है। पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी ने चारों राज्यों में जिस तरह से प्रचार-प्रसार किया है।
श्री प्रदीप अवस्थी ने कहा कि केन्द्र की कांग्रेस सरकार हर मोर्चो पर विफल रही है। देश की जनता कांग्रेस की केन्द्र सरकार के जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुकी है। जनता बढ़ती महंगार्ई और कांग्रेस के भ्रष्ट कारनामों से बेहद दुखी है और नरेन्द्र मोदी को विकल्प के रूप में देखती है। भाजपा को मध्यप्रदेश में 46 फीसदी मत हॉसिल हुऐ।

Updated : 10 Dec 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top