Home > Archived > मैक्सिको में अब चक्रवाती तूफान 'सोनिया' का खतरा मंडराया

मैक्सिको में अब चक्रवाती तूफान 'सोनिया' का खतरा मंडराया

मैक्सिको। मैक्सि​को में तूफानों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। इस बार यहां चक्रवाती तूफान सोनिया का खतरा मंडरा रहा है। प्रशांत महासागर में 115 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्पन्न इस तूफान की गति अब धीमी हो रही है।
अमेरिकी राष्ट्रीय तूफान केन्द्र ने इस चक्रवात के कारण मैक्सिको में पश्चिमी तट पर भारी बारिश और बाढ़ आने की चेतावनी जारी करते हुए बताया कि यह रविवार को मैक्सिको के तट से टकराया था।
मैक्सिको के राष्ट्रीय जल आयोग ने सोनिया के प्रभाव से देश के आधे से अधिक हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आयोग ने इस दौरान लगभग आठ से पच्चीस इंच बारिश होने की आशंका जताई है। गौरतलब है कि गत सितंबर से अब तक मैक्सिको में कई समुद्री तूफान आये हैं। मैक्सिको में आये प्रमुख तूफानों में मैनुएल, इनग्रिड और रेमण्ड के प्रभाव से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। चक्रवाती तूफानों के प्रभाव से मैक्सिको में अब तक 150 से अधिक लोग मारे गये हैं, जबकि छह अरब डॉलर से अधिक संपत्ति का अब तक अनुमानित नुकसान हुआ है।

Updated : 4 Nov 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top