Home > Archived > मछुआरों की रिहाई पर जयललिता ने की प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग

मछुआरों की रिहाई पर जयललिता ने की प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग

मछुआरों की रिहाई पर जयललिता ने की प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
X

चेन्नई। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने एक बार फिर श्रीलंकाई नौसैनिकों द्वारा गिरफ्तार किये गये 80 भारतीय मछुआरों को जल्द ​रिहा कराये जाने के मामले में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से हस्तक्षेप करने की मांग की है।
अन्नाद्रमुक प्रमुख जयललिता ने हाल ही में श्रीलंकाई नौसैनिकों द्वारा की गयी गिरफ्तारी पर गहरी चिंता जतायी है। 21 नवंबर को श्रीलंका ने 20 मछुआरों और उनकी पांच नावों को अपने कब्जे में ले लिया था। पाक खाड़ी के पास मछली पकड़ने गये इन मछुआरों को श्रीलंका के नौसैनिकों ने पकड़ लिया। जयललिता ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र के माध्यम से इस मामले पर खेद जताते हुए हस्तक्षेप करने को कहा है। इस पत्र में जया ने 80 मछुआरों और 47 नावों को रिहा करने की मांग की है।

Updated : 23 Nov 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top