Home > Archived > मणिपुर में बम विस्फोट, दो की मौत, सात घायल

मणिपुर में बम विस्फोट, दो की मौत, सात घायल

मणिपुर में बम विस्फोट, दो की मौत, सात घायल
X

इंफाल | मणिपुर के पश्चिमी इंफाल जिले में यासकुल इलाके में सुबह तड़के आतंकवादियों द्वारा किए गए बम विस्फोट में दो व्यक्ति मारे गए हैं जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल राज्य मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के आवास और मणिपुर पुलिस मुख्यालय से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर है।
पुलिस ने बताया कि यह बम सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए यासकुल बस अड्डे पर सड़क किनारे रखा गया था। विस्फोट सुबह करीब छह बजकर 20 मिनट पर हुआ जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी और आठ अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद एक अन्य शक्श की अस्प्ताल में मौत हो गयी और बाकी सात घायलों की हालत गंभीर है। घटना के तुरंत बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए और दोषियों की तलाश में पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दी। लेकिन अभी तक किसी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बम संभवत: बीती रात टाइमर के साथ लगाया गया होगा। कल से इस प्रकार की यह दूसरी घटना है। कल इंफाल के एक बाजार में हुए विस्फोट में पांच लोग घायल हो गए थे। यह विस्फोट भी सिंह के आवास और राजभवन से करीब एक किलोमीटर उत्तर में हुआ था।

Updated : 30 Oct 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top