Home > Archived > मैं ईर्ष्यालु प्रवृत्ति की इंसान नहीं: प्रियंका

मैं ईर्ष्यालु प्रवृत्ति की इंसान नहीं: प्रियंका

मैं ईर्ष्यालु प्रवृत्ति की इंसान नहीं: प्रियंका
X

मुंबई। नवंबर में प्रदर्शित होने वाली अपनी फिल्म कृष 2 के प्रमोशन के दौरान अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि जब कोई खूबसूरत लगता है तो उन्हें उससे ईष्र्या नहीं होती बल्कि वह उसकी प्रशंसा करती हैं। प्रियंका ने कहा, मैं ईर्ष्यालु प्रवृत्ति की इंसान नहीं हूं।
प्रियंका ने कहा, मेरा कार्यक्रम बहुत व्यस्त है। ऐसा मेरे साथ हमेशा होता है। मैं अपने संगीत करियर के अलावा ‘राम लीला’ के गीत और आगामी ‘कृष 3’ को लेकर व्यस्त हूं। मुझे हर चीज़ का प्रचार करना होगा। मुझे अपने काम पर गर्व है और मैं अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में विश्वास रखती हूं।
उन्होंने ‘कृष 3’ के बारे में कहा, यह फिल्म तीन साल की कड़ी मेहनत का परिणाम है और मुझे उम्मीद है कि यह लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। प्रियंका का पॉप एलबम ‘एग्जॉटिक’ आई ट्यून्स और नोकिया चार्ट में शीर्ष स्थान पर है जिसे लेकर अभिनेत्री बहुत खुश हैं।

Updated : 26 Oct 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top