Home > Archived > पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देंगे: शिंदे

पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देंगे: शिंदे

पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देंगे:  शिंदे
X

नई दिल्ली | पाकिस्तान के लगातार बढ़ती गोलीबारी के बीच केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा है कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देंगे । उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल की अतिरिक्त टुकडियां पाकिस्तान से लगी सीमा पर भेजी जा रही हैं।
गौर हो कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीती रात पाकिस्तानी सैनिकों ने 50 से अधिक सीमावर्ती चौकियों पर गोली चलाई और गोलाबारी की जिससे बीएसएफ के एक हेड कान्स्टेबल की मौत हो गई और सात सुरक्षा कर्मी घायल हो गए। हालिया समय में सीमा पार से यह अब तक की सबसे बड़ी उकसावे की कार्रवाई है।
मंगलवार को ही गृह मंत्री सुशील कुमार शिन्दे ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे इलाकों का दौरा किया था और कुछ घंटे बाद सीमा पार से फिर संघर्ष विराम उल्लंघन किया गया। शिन्दे, 14 अक्तूबर से संघर्ष विराम के उल्लंघन की घटनाओं के बाद उत्पन्न सुरक्षा हालात की समीक्षा करने के लिए यहां आए थे। 14 अक्तूबर को संघर्ष विराम के उल्लंघन की घटना में दो जवान शहीद हो गए थे और 18 लोग घायल हुए थे।

Updated : 23 Oct 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top