Home > Archived > रतनगढ़ माता मंदिर में भगदड़, 89 की मौत

रतनगढ़ माता मंदिर में भगदड़, 89 की मौत

रतनगढ़ माता मंदिर में भगदड़, 89 की मौत
X

दतिया | मध्यप्रदेश के दतिया जिले के रतनगढ़ में रतन माता मंदिर में नवरात्रि पर्व के आज अंतिम दिन माता के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं में भगदड़ मचने से 89 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और करीब 100 श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। डीजीपी और गृह सचिव मौके पर पहुंचे। नाराज लोगों ने पुलिस पर पथराव किया।
पुलिस के अनुसार नवरात्रि पर्व के आज अंतिम दिन तड़के से ही रतनगढ़ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। पुलिस ने मंदिर की ओर बढ़ रहे श्रद्धालुओं के बीच व्यवस्था बनाने के लिए जब हलका बल प्रयोग किया, तो भगदड़ मच गई और सभी लोग सिंध नदी के निकट स्थित पुल की ओर भागे। इसी बीच पुल की रेलिंग टूट गई और कुछ श्रद्धालु नदी में गिर गए। भगदड़ में कुछ श्रद्धालुओं के कुचले जाने की भी सूचना है। भगदड़ में मारे गए और घायल श्रद्धालुओं के बारे में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। घटना स्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के पहुंचने के बाद कोई आधिकारिक सूचना मिलने की संभावना है।
भगदड़ के बाद जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं तथा नदी में गोताखोर, डूबे लोगों को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। 89 लोगों के मरने और लगभग 100 लोगों के इस भगदड़ में घायल होने की भी सूचना है। प्रशासन द्वारा मंदिर की ओर लोगों को जाने से रोकने की वजह से मंदिर पहुंच मार्ग पर वाहनों का लंबा जाम भी लग गया है



Updated : 13 Oct 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top