Home > Archived > भारत लाई गईं महात्मा गांधी की वस्तुएं

भारत लाई गईं महात्मा गांधी की वस्तुएं

मुंबई | सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे और पूर्व सेनाध्यक्ष जन. (रिटायर) वी.के. सिंह के साथ पूर्व मंत्री कमल मुरारका ने महात्मा गांधी की 29 वस्तुओं को प्राप्त किया। इन वस्तुओं को लंदन में एक नीलामी के दौरान मुरारका ने बोली लगा कर खरीद लिया था। भारत लाई गई वस्तुओं में चरखे का चक्र, चश्मा, महात्मा के खून से सनी मिट्टी व अन्य चीजें शामिल हैं। मुंबई हवाई अड्डे पर महात्मा की चीजें हासिल करने के बाद मोरारका ने कहा कि इन वस्तुओं को पूरे देश में प्रदर्शित किया जाएगा।


Updated : 9 Jan 2013 12:00 AM GMT
Next Story
Top